कलश यात्रा के साथ 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ

नैनीताल। सरबजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन सुबह षष्ठी पूजा के बाद नयना देवी मंदिर से पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, छोलिया नृत्य और विभिन्न स्कूलों की झांकियों से सजी शोभायात्रा ने शहर में उत्सवी माहौल बना दिया। शाम को मां दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी स्वरूप समेत अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार सुबह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सात स्थानों से कलशों में जल भरा गया। बैंड-बाजे, छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा पंत पार्क, बीडी पांडे अस्पताल मार्ग और मल्लीताल बाजार होते हुए नयना देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. दीपक मेलकानी को ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

महोत्सव को लेकर शहर में भी विशेष सजावट की गई है। नयना देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, जबकि नैनीझील के चारों ओर मालरोड और ठंडी सड़क पर बिजली की झालरें लगाई गई हैं। रोशनी से सजे मंदिर और झील के किनारों ने धार्मिक आयोजन की रौनक बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  निषाद मिलन-गीत नाटिकाको दर्शकों ने खूब सराहा

शाम को मां महिषासुरमर्दिनी समेत अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महासचिव उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, प्रेम कुमार शर्मा और किशन सिंह अधिकारी सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad