निषाद मिलन-गीत नाटिकाको दर्शकों ने खूब सराहा

नैनीताल । नव सत्संग समिति शेर का डांडा मल्लीताल नैनीताल में आज पंचमी दिवस की रामलीला में सुमंत आगमन, निषाद मिलन गीत नाटिका, श्रावण कुमार नाटक,दशरथ मरण,भरत आगमन,राम भरत मिलन का मंचन किया गया।
निषाद मिलन गीत नाटिका
की परिकल्पना,संगीत तथा निर्देशन रंगकर्मी बृजमोहन जोशी द्वारा किया गया।
अपने सम्बोधन में बृजमोहन जोशी ने बतलाया कि दिनांक 05-10-1982 को इस निषाद मिलन गीत नाटिका का पहला मंचन शरदोत्सव रानीखेत में सांस्कृतिक संस्था आयाम मंच नैनीताल द्वारा किया गया उसके बाद सांस्कृतिक संस्था हिमानी आर्ट वआयाम मंच नैनीताल द्वारा देश के विभिन्न भागों में लागभग 50 से अधिक प्रस्तुतियां इस गीत नाटिका की जा चुकी हैं तथा पिछ्ले ३० वर्षों से भी अधिक समय से इस गीत नाटिका की प्रस्तुति सांस्कृतिक संस्था आयाम मंच नैनीताल द्वारा श्री राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल मे रंगकर्मी भीम सिंह कार्की,विमल चौधरी,कैलाश चंद्र जोशी द्वारा आज भी की जा रही हैं।
नव सत्संग समिति शेर का डांडा मल्लीताल नैनीताल के अध्यक्ष महोदय श्री खुशहाल सिंह रावत के विशेष अनुरोध पर इस गीत नाटिका का मंचन इस वर्ष शेर का डांडा की राम लीला में आयाम मंच नैनीताल के विशेष सहयोग से किया गया।
इस गीत नाटिका में श्री राम की भूमिका में निश्चय,श्री लक्ष्मण की भूमिका में रौनक,
जानकी की भूमिका में रचना,नटी तथा केवल की पत्नी कि भूमिका में मुस्कान राणा,नट तथा मल्लाह की भूमिका में मोहित,केवट की भूमिका में नीरज डालाकोटी द्वारा बहुत ही सुन्दर अभिनय किया। इस गीत नाटिका में संगीत गायन में मुख्य गायिकाओं में श्रीमती लता रावत, तथा खुशी,तान्या,
कोमल,दिव्यांशी,मुख्य
गायक के रूप में बृजमोहन जोशी तबला वादन में निर्मल जोशी तथा मजीरा वादन में विरेंद्र जोशी ने सहभागिता की।
आज की इस रामलीला में श्रवण कुमार नाटक की प्रस्तुति में कलाकारों ने बहुत ही सराहनीय अभिनय किया।
आज इस रामलीला की मुख्य अतिथि श्रीमती गंगोला श्री अजय गंगोला नव सत्संग समिति शेर का डांडा मल्लीताल नैनीताल के अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत, तथा अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रंगकर्मी बृजमोहन जोशी को उनके द्वारा पिछले चालीस वर्षों से कुमाऊंनी लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती लता रावत को एक आदर्श शिक्षिका तथा इस गीत नाटिका में विशेष सहयोग व मुख्य गायिका हेतु सम्मानित किया गया।











