ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर, किशोर और महिला की मौत

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड अब पीलिया के गंभीर रूप में सामने आने लगा है। बीती रात एक 16 वर्षीय किशोर और 26 वर्षीय विवाहिता की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। एक परिवार ने अपना इकलौता और मेधावी बेटा खो दिया, जबकि दूसरी घटना में चार साल और डेढ़ साल की दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। मृतका के घर में पांच अन्य सदस्य भी पीलिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड महिला मंच व नगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
Ad Ad Ad