एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में शेरवुड कॉलेज और बिड़ला विद्या मंदिर का देश में गौरव बरकरार

नैनीताल। उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड कालेज और बिड़ला विद्या मंदिर ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से देश में नगर का नाम रोशन किया है। एजुकेशन वर्ल्ड की रैंकिंग में दोनों विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय शिक्षा को पहचान दी ही। शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को विद्यालय की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। विद्यालय को सहशिक्षा आवासीय विद्यालयों (को-एड बोर्डिंग स्कूल) की श्रेणी में उत्तराखंड में पहला और अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। उन्हें यह सम्मान सांसद मनोज तिवारी ने सामरोह में प्रदान किया। इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के नेतृत्व और निरंतर प्रगति को दिया है।
वहीं, बिड़ला विद्या मंदिर ने भी बालक आवासीय विद्यालयों (बॉयज बोर्डिंग स्कूल) की श्रेणी में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय को एजुकेशन वर्ल्ड की रैंकिंग में उत्तराखंड में दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय को यह सम्मान काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने प्रदान किया। यह दोनों विद्यालय कई वर्षों से देश के उत्कृष्ट विद्यालयों में कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने उपलब्धि को लेकर कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में गौरव बरकरार रखना बड़ी चुनौती है, जिसे बनाए रखने में कामयाबी मिली है। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026: सेंट जोसेफ्स कॉलेज और बीएसएसवी रेड ने फाइनल में बनाई जगह

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad