मादक पदार्थों के दुष्परिणाम/ दुष्प्रभाव की रोकथाम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल । मादक पदार्थों के दुष्परिणाम/ दुष्प्रभाव की रोकथाम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी में युवाओं एवं विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से जागरूक करने तथा सामाजिक शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशा मुक्त वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी में 24 अक्टूबर, 2026 को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बनभूलपुरा क्षेत्र के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के कुल 200 द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा नशे की रोकथाम, mansik swasthya, बच्चों एवं युवाओं का संरक्षण, तंबाकू के दुष्प्रभाव तथा कोटपा एक्ट के प्रावधानों पर संवाद एवं सहभागिता पूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि महानिदेशक श्री बीपी पांडे, IAS के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (NISD) के वित्तीय सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ उन्हें जागरूकता से कार्रवाई तक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के संदेशवाहक एवं नेतृत्व करता के रूप में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है जिसके लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासन पुलिस एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद मुकीम साहब, सदर जमीयत उलेमा- ए -हिंद उपस्थित थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा है युवाओं का आह्वान करते हुए कहा नशा करना बहादुरी नहीं है नशा न करना बहादुरी है, उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक क्रियाकलापों में जोड़ते हुए जैसे खेल के मैदान, ओपन जिम, पुस्तकालय, कौशल विकास कार्यशाला मिस प्रवृत्ति को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ के तौर पर जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य विनीता पाठक एवं सुनीता भास्कर नशे के तमाम पहलुओं तथा इससे संबंध एक्ट पर विस्तार पूर्वक बातचीत की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ महेश कुमार संयुक्त निदेशक के डॉक्टर आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल से उपस्थित थे तथा विद्यालय से vice principal shrimati Nirmala Sharma, अन्य शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जन सेवा एकता कमेटी के श्री अहमद अली अली खान मोहम्मद हफीज मोहम्मद जुनेद पार्षद मोहम्मद गुफरान मनी तमता मोहम्मद अजहर सिद्दीकी सरताज आलम सलमान सैफी आशा कार्यकर्ती फरजाना परवीन, प्रियंका सक्सेना आदि मौजूद रहे।
प्रिस्क्रिप्शन टीम से श्री चंदू आर्य, शोधार्थी श्री जीवन परगाई थै