जी.आई.सी मंगोली में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया

मंगोली । डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (NISD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जी.आई.सी मंगोली में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड अकादमी प्रशासन के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर्व के अवसर पर नैनीताल में हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्य मंच पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल किया भक्तिमय

कार्यक्रम में कुल 90 छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, सहपाठी दबाव, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा-मुक्त वातावरण निर्माण के प्रति जागरूक करना था।