उत्तराखंड महिला मंच व नगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

नैनीताल। उत्तराखंड महिला मंच एवं नगर कांग्रेस द्वारा अंकिता हत्याकांड प्रकरण पर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।हस्ताक्षरित ज्ञापन में सभी लोगों ने अंकिता हत्याकांड में कठित वीआईपी के रूप में दुष्यंत गौतम का नाम आने पर, सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति को निरस्त करने व इस हत्याकांड की सी. बी. आई.जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग करी गई।ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड महिला मंच से माया चिलवाल,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट,पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कूमार,पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल अनुपम कबडवाल,पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, जिला सचिव मनोज भट्ट, कैलाश सिंह अधिकारी, अधिवक्ता भगवत सिंह जंतवाल, कृष्ण कुमार आर्या,यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बंटू आर्य,पूर्व छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार आदि उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad