कुमाऊँ विश्वविद्यालय, शिक्षक संघ कूटा ने जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्या को कुमाऊं विश्वविधालय का शोध निदेशक नियुक्त होने पर उन्हें शॉल उड़ाकर तथा तिमूर का पौधा भेट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय, शिक्षक संघ कूटा ने जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्या को कुमाऊं विश्वविधालय का शोध निदेशक नियुक्त होने पर उन्हें शॉल उड़ाकर तथा तिमूर का पौधा भेट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी । उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा कूटा ने इस नियुक्ति हेतु कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट का धन्यवाद किया है । डॉ मनोज वन कीट विज्ञान, कीट जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के क्षेत्र के शोधार्थी है ।
एफआईएईएस की उपाधियों से सम्मानित किया गया है। उन्हें अध्यापन का 18 वर्षों से अधिक तथा शोध का 21 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उनके नाम तीन पुस्तकों एवं एक मोनोग्राफ के लेखन तथा उनके 70 से अधिक शोध पत्र ,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में ,30 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो
चुके हैं । डॉ मनोज को ग्लोबल इनोवेटर अवॉर्ड , आउटस्टैंडिंग मेंटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड , जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित माधवी श्याम मेडल तथा इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ साइंस एंड रिसर्च, कोलकाता द्वारा रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने सात पीएचडी शोधार्थियों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया है तथा तीन शोध एवं परामर्श परियोजनाओं का संचालन किया है। डॉ मनोज अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आजीवन सदस्य हैं तथा वन अनुसंधान संस्थान की अनुसंधान सलाहकार समिति
प्रो. मनोज कुमार आर्या को शोध निदेशक बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी , प्रॉफ नीलू लोधयाल ,डॉ शिवांगी चन्याल , डॉ दीपक कुमार ,, ,डॉ कुबेर गिनती ,परिसर निदेशक प्रो. संजय पन्त प्रॉफ एल एस लोधियाल ,डॉ हरीश बिष्ट ,डॉ मुकेश सामंत , डॉ इरा तिवारी ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ मैत्री नारायण ,डॉ संदीप मंडोली ,डॉ सीता देवली , कुंदन ने नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,ज्योति कांडपाल ,डॉ भुवन आर्य ,डॉ मीना पांडे ,डॉ निर्मित साह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।