नैनीताल में यूथ कांग्रेस ने भर्ती घोटाले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया


नैनीताल। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भर्ती घोटाले के विरोध में नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग की।
तल्लीताल स्थित गांधी चौक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने यहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूकेएसएसएससी समेत लोक सेवा आयोग की अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार घोटाले हो रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से न तो निष्पक्ष जांच की जा रही है। और न ही कोई ठोस नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज गुस्से में है। लगातार पढ़ाई कर मेहनत करने वाला युवा वर्तमान में स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी बताया। कहा कि इसका परिणाम सरकार को अगले चुनाव में भुगतना होगा। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी कैलाश अधिकारी, सुनील मेहरा, पंकज बिष्ट, सूरज पांडे, आशीष कबड़वाल, वैशाली पांडे, संतोष कुमार, करन अधिकारी, अमन आदि शामिल रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड के जंगल में कचरे का अंबार, क्लीन नैनीताल ने हटाया 150 किलो से अधिक कचरा।पुराने जूते-चप्पल, स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़े और प्लास्टिक कचरे से पटा मिला वन क्षेत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad