मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई

नैनीताल l शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल के सभगार मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी की अध्यक्षता पर विभागीय मासिक बैठक व अनीमिया मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक , ब्लाक लेखा प्रबन्धक , ब्लाक कोडिनेटर, जिला प्रबंधक इकाई नैनीताल द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
डॉ भगीरथी जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये की आभा हेल्थ आई0डी0 जनपद मैं अधिक अधिक लोगो की बने इसके लिये अपने -अपने क्षेत्रों मे व्यपक प्रचार करे, जन आरोग्य अभियान के तहत स्कर्निंग कार्यक्रम को आगे भी जारी रखे ।
डॉ रश्मि पंत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बताया कि जनपद मैं अनीमिया मुक्त भारत के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम, सुरिक्षत मातृत्व अभियान, बाल स्वास्थ कार्यक्रम, पोषण कार्यक्रम गतिमान है। कहा कि लड़कियों में एनीमिया के मुख्य लक्षण हमेशा थकान, हृदय गति में तेज और अचानक कमी, सिरदर्द, पूरे शरीर और हड्डियों में दर्द, सांस लेने में कठिनाई और त्वचा का पीला पड़ना होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमेशा आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। किशोरावस्था में मासिक धर्म से खून की कमी हो जाती है, इसलिए एनीमिया की रोकथाम के लिए पौष्टिक आहार, अनार, टमाटर, सेब, चुकंदर, कीवी फल, खजूर, गुड़, गन्ने का रस, ऊला, मोटा अनाज, चना, पालक, मछली, अंडे, शहद, सब्जियों और दालों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में खून की निर्धारित मात्रा बनी रहे।
कार्यक्रम का संचाल मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ तरुण कुमार टम्टा, डॉ जगदीश जोशी, डॉ रश्मि पंत, डॉ वी0के0 पुनेड़ा , डॉ अनुपमा ह्यांकी, डॉ उषा जंगपांगी, डॉ अजय शर्मा,डॉ राजेश धकरियाल, डॉ अनुराधा, मदन महेरा, राघवेंद्र रावत, बच्चन कालाकोटी, दीवान बिष्ट, दीपक कांडपाल, सुनीता भट्ट, मनोज बाबू, हेम जलाल, सपना कांडपाल, अजय भट्ट, मनोज मर्तोलिया उपस्थित रहे l











