महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सुरक्षा सप्ताह का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समापन करेंगे
देहरादून । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सुरक्षा सप्ताह का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समापन करेंगे। इस समारोह की विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्य होंगी ।
विभाग के सचिव एच सी सेमवाल ने बताया की 1 मार्च से 6 मार्च तक महिला सुरक्षा के लिये चलाये जा रहे सुरक्षा कार्यक्रमों पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण व बालिका विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक समारोह में महिला सुरक्षा सप्ताह का समापन होगा । इस समारोह में निराश्रित व एकल महिलाओं जिन्होंने संघर्ष के बलबूते महिला सशक्तिकरण की समाज में मिसाल बनाई है उनका सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम “एकल महिला-: संघर्ष से सशक्तिकरण “नाम से आयोजित होगा और 6 दिन तक चले इस महिला सुरक्षा कार्यक्रमों का समापन होगा ।











