हरियाली महोत्सव में महिलाओं ने किया पौधरोपण

नैनीताल। हरियाली महोत्सव के तहत चेष्टा विकास कल्याण समिति एवं हस्तशिल्प विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्योलीकोट, बेलूवाखान, गोटियागांव, गंजा समेत आसपास के दस से अधिक गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

कार्यक्रम समन्वयक मुकुल कुमार ने बताया कि महिलाओं को पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भविष्य में जंगलों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मिलकर प्रयास करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि लगातार कम हो रहे वन क्षेत्र और पर्यावरण में हो रहे बदलाव को देखते हुए सामुदायिक स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। मुकुल कुमार ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं की पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को पौधों की देखभाल, संरक्षण और स्थानीय स्तर पर वन संपदा को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाली महोत्सव का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाना भी है। कार्यक्रम में तुलसी, दीपा, आरती, मीना, कविता, नीलम, सुनीता, रेनू सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद

यह भी पढ़ें 👉  मंडल उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी लोकी भेंट की

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad