नैनी महिला जागृति संस्था का होली मिलन समापन समारोह में महिलाओं ने होली गीत प्रस्तुत किए, संस्था ने 2 महिलाओं को किया सम्मानित


नैनीताल। शुक्रवार को नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से होली मिलन समापन समारोह का आयोजन नगर के मां नैना देवी मंदिर के धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्थानों से आई महिला होल्यारों की टीमों ने भाग लिया। समापन मौके पर संस्था ने नगर की दो वरिष्ठ होल्यार कमला पांडे व जया पालीवाल को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार, शीला साह संस्था के अध्यक्ष मंजू रौतेला सुमन शाह तथा नंद लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद महिला होली की विभिन्न टीमों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किए। साथ ही स्कूली छात्राओं की ओर से भी होली गायन में नृत्य पेश किया गया। इस दौरान माउंट रोज मेविला समिति, जागृति समूह, कल्याणी समिति, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप आदि टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। होल्यारों ने अवध में होली खेलन आए मां अंजनी के लाल.., रंग खेले रघुवर श्री जानकी आज होली अवध में.., बांके बीहारी तुझे देख मेरे नैना उलझ गए.. गीतों की पेशकश की। आयोजक संस्था की मुखिया मंजू रौतेला ने बताया कि नैनीताल में महिलाओं की ओर यह परंपरा शुरू की गई है। होली समापन के बाद महिलाओं का होली मिलन समापन समारोह आयोजित किया जाता है। इस मौके पर कमला रावत, दीपा नयाल, शीला जलाल, हेमा, चंपा नेगी, गीता बवाड़ी, भावना रावत, सुमन साह, गीता साह, नीमा कांडपाल, बीना शर्मा, गायत्री बिष्ट, रेखा पंत आदि महिलाएं रहीं। संचालन चंचला बिष्ट ने किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उद्यमिता योजना पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्टार्टअप आइडिया पर विद्यार्थियों ने साझा किए विचार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad