अंतरराष्ट्रीय प्रवासी आर्य महा सम्मेलन संपन्न हम वैदिक मूल्यों से अगली पीढ़ी को जोड़ रहे हैं- विश्रुत आर्य (महामंत्री, अमेरिका आर्य समाज पूर्वजों की परंपरा को हमने संजो रखा है- रामधोनी हरिदेव (उपप्रधान, मॉरीशस आर्य सभा)


नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 45 वे वार्षिकोत्सव पर चल रहे “अंतरराष्ट्रीय आर्य महा वेबनार” का भव्य समापन हो गया I विदेशों में बसे आर्य बंधुओं के लिए “अंतरराष्ट्रीय आर्य प्रवासी सम्मेलन ” का आयोजन किया गया था I
मुख्य अतिथि अमेरिका आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विश्रुत आर्य ने कहा कि हम अपने वैदिक मूल्यों के साथ जी रहे हैं और अगली पीढ़ी में भी भारतीय संस्कृति के संस्कार डाल रहे हैं I हमारे यहां यज्ञ हवन से ही सब कार्य शुरू होते हैं और संस्कृत की कक्षाये भी चलती है I आर्य समाज को महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 ही जयंती पर संगठित होकर वेद प्रचार के कार्य को आगे बढ़ाना है I

अमेरिका आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष भुवनेश् खोसला ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना है I

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

नैरोबी आर्य समाज के उपप्रधान यशपाल मोगा ने कहा कि नई पीढ़ी को आर्य समाज के साथ जोड़ना है जिससे परम्परा आगे बड़े I

मॉरिशस आर्य सभा के उपप्रधान रामधोनी हरिदेव ने कहा है हमारे पूर्वज सत्यार्थ प्रकाश लाए थे जिससे एक नयी चेतना का संचार हुआ आज मॉरिशस में 400 आर्य समाज व शिक्षण संस्थान चल रहे हैं I न्यूजीलैंड से हरीश सचदेवा ने कहा कि 27 वर्षों से आर्य समाज चल रहा है और यहां सभी भारतीय पर्व उल्लास के साथ मनाते हैं I

ऑस्ट्रेलिया से वैदिक विदुषी मृदुल कीर्ति व प्रेम हंस ने कहा कि वेद उपनिषद हमारी धरोहर है इस पर लेखन कार्य चल रहा है I बांग्लादेश से अरबव आर्य ने कहा कि यहां हिन्दुओं के लिए विकट स्थिति है लेकिन आर्य समाज का कार्य गति ले रहा है I आर्य समाज बांग्लादेश के प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि भारत के आर्य बंधु आकर हमारी भी सुध ले I नैरोबी से विमल चढ़ा, कमलेश मोंगा, यू एस ए से गोपाल दुर्गा, राजेन्द्र बेदी, न्यूजीलैंड से उर्मिला सचदेवा ,ऑस्ट्रेलिया से महेन्द्र भाई, मॉरिशस से प्रो. आर्यवती बुल्की ,योगी विश्व केतु (कैनेडा), दक्षिणी अफ्रीका से रामविलास आर्य , प. कुंतदेव आर्य, ओम सपरा, गवेन्द्र शास्त्री
आदि ने अपने विचार रखे और विदेशों में आर्य समाज के प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया I

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लोग नन्दादेवी को अपनी अधिष्ठात्री देवी मानते है। यहां की लोककथाओं में नन्दादेवी को हिमालय की पुत्री कहा जाता

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन किया I राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य व देवेन्द्र भगत ने आभार व्यक्त किया I

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad