विक्रम स्याल बने रोटरी मंडल 3110 के उप डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

नैनीताल l लखनऊ में आयोजित रोटरी के आगामी सत्र २०२३ – २०२४ के आरम्भ के उद्घोषणा समारोह के दौरान रोटरी क्लब नैनीताल को मिली क्रिसमस के बड़े दिन की नयी सौग़ात , इस अवसर पर आगामी सत्र के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक गर्ग ने रोटरी नैनीताल के पूर्व अध्यक्ष एवम् क्लब ट्रेनर विक्रम स्याल को मंच पर आमंत्रित कर उनका विशेष सम्मान किया और विक्रम स्याल को वर्ष २०२३ -२४ के सत्र के लिए सहायक / उप डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का कार्यभार दिया गया, इस अवसर पर रोटरी इंटर्नैशनल के पूर्व अध्यक्ष श्री शेखर मेहता , डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्गरवाल , डिस्ट्रिक्ट ट्रेनेर पी डी जी डीब सी शुक्ला और रोटरी क्लब नैनीताल के भावी अध्यक्ष नरइंदर लामबा तथा अनेकों रोटेरीयन उपस्थित थे , ज्ञात हो कि रोटरी के आगामी सत्र में रोटेरीयन नरइंदर लामबा रोटरी क्लब नैनीताल के अध्यक्ष पद की शपथ जुलाई २०२३ में लेंगे और अपनी नयी कार्यकारिणी समिति की घोषणा करेंगे ।