विश्व स्काउट दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल। विश्व स्काउट दिवस जिसे चिंतन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है के अवसर पर बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख तथा आगर इंटर कॉलेज टांडी पोखराड नैनीताल के स्काउट्स का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें दोनों विद्यालय के स्काउट्स तथा स्काउट मास्टर के द्वारा विभिन्न गतिविधिया की गई।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं स्काउट मास्टर गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर स्काउट्स द्वारा आगर इंटर कॉलेज से भालूगाड़ तक 2.5 किलोमीटर की पैदल ट्रैकिंग करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा गया जहां पर नदी किनारे टेंट पीचिंग फूड प्लाजा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेडेन पावेल की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। जिसके बाद गुनियालेख के स्काउट्स पंकज कुमार और दीपांकर पनेरु ने गांठ बन्धन के माध्यम से टेंट लगाया। फूड प्लाजा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यंजन फ्रूट चाट तैयार किए गए जिसमें आगर इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर भुवन टम्टा के नेतृत्व में स्काउट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ही विद्यालयों के स्काउट के द्वारा अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर स्थल संयोजक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य जगत राम आर्य तथा मोहम्मद जुनेद द्वारा स्काउट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।