विभिन्न संगठनों ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया

नैनीताल l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर समस्त देशवासियों के लिए अत्यंत दुख है प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष दिनेश कटियार, सचिव प्रदीप सहदेव, एवं जिला संरक्षक राजू लाल, जिला उप सचिव रोहित, सुनील के पी, संजय सिरोही, जिलाध्यक्ष भवाली राजन, धीरज, राजेश, देव भूमि सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सचिव धर्मेश व सोनू द्वारा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इधर.आम आदमी पार्टी नगर इकाई नैनीताल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर गहरा शोक तथा दु:ख व्यक्त किया है,
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परम पिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवार जनों को इस दु:खद हादसे को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की
शोक व्यक्त करने वाले में मुख्य रूप से, आम आदमी पार्टी के नेता शाकिर अली, महेश आर्यों, प्रदीप कुमार दुम्का , हरीश बिष्ट, नवीन उप्रेती, सुनील कुमार, मोहम्मद शान बुराहान, विध्या देवी, रेखा रौतेला, सूरज कुमार, आदित्य पंत, सुलतान अहमद, विजय शाह आदि प्रमुख थे l











