केंद्रीय रक्षा एव पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कैंची मंदिर जाकर नीम करोरी महाराज के दर्शन किए

नैनीताल l केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करोली जी महाराज के दर्शन किए।इस दौरान श्री बाबा महाराज से देश व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या और कार्यकर्ताओं के साथ कैंची धाम में बन रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया।