केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरेला पर्व पर पौधारोपण किया

नैनीताल l केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को हरेला पर्व के उपलक्ष में मुखानी मंडल के बूथ नंबर 95 और काठगोदाम मंडल में वृक्षारोपण किया। इस दौरान प्रदेश वासियों को हरेला पर्व की बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया मुखानी मंडल के बूथ संख्या 95 और काठगोदाम मंडल में वृक्षारोपण अभियान में पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखने और वातावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हमें वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं के संग फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया। साथ ही देश व प्रदेश वासियों को लोक पर्व हरेला की बधाई दी।इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत मेयर जोगेंद्र रौतेला पूर्व राज्य मंत्री रेनू अधिकारी राजेंद्र नेगी किशोर जोशी नवीन भट्ट रंजन बरगली बलजीत सिंह संधू शेखर बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट "मालदार " के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक "पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम" का ऑनलाइन आयोजन किया गया.
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad