हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

नैनीताल l विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अम्बेडर पार्क दमुआढूंगा में कार्यक्रम
आजादी के अमृतकाल में जो कि 2047 तक जब देश अपनी आज़ादी के सौ वर्ष पूरे करेगा वर्तमान में देशभर में भारत सरकार द्वारा जनहित एवं देश के विकास में सरकार द्वारा लागू कार्यक्रमों की जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से दी जा रही हैं। इसी क्रम में आज एक कार्यक्रम अम्बेडकर पार्क, दमुआढूंगा में नगर निगम हल्द्वानी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, निवर्तमान मेयर हल्द्वानी डॉ जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा भी प्रतिभाग किया। उनके द्वारा बैंक के हल्द्वानी परिक्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक कृष्ण मोहन शर्मा का यह संदेश की उत्तराखंड ग्रामीण बैंक भारत को विकसित बनाने के लिए, संकल्प के साथ बैंकिंग सेवाओं को न केवल जन जन तक पहुचाने वरन उनके आर्थिक उन्नयन में सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement