लायंस क्लब देहरादून सेंटेनियल द्वारा पाँच श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान एवं सेवा कार्य

देहरादून। लायंस क्लब देहरादून सेंटेनियल द्वारा आज होटल चंद्रा सेलिब्रेशन, आईएसबीटी के सामने एक भव्य बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन सुनील कुमार जैन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं प्रेसीडेंट – तुला’स यूनिवर्सिटी रहे।*समारोह की मुख्य बातें: 1. क्लब में छह नए सदस्यों को विधिवत लायनवाद की शपथ दिलाकर शामिल किया गया।2. लायन वर्ष 2026-27 के लिए लॉयन विनोद कुमार डंगवाल को क्लब के अध्यक्ष के रूप में स्थापित किया गया।3. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पाँच प्रमुख शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-पत्र 2026 देकर सम्मानित किया गया। दो प्रमुख सेवा कार्य भी किए गए:1. शिक्षा में सहयोग (स्थायी प्रोजेक्ट): क्लब के स्थायी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जून 2013 की आपदा से प्रभावित परिवारों की दो बालिकाओं को उनकी शिक्षा के लिए 10,000-10,000 रुपये के चेक प्रदान किए गए।2. कैंसर पीड़ित महिला की सहायता: क्लब के सदस्यों द्वारा एक गरीब कैंसर पीड़ित महिला को उसकी कीमोथेरेपी के लिए 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस पुनीत कार्य से प्रेरित होकर मुख्य अतिथि लायन सुनील कुमार जैन जी ने भी उस महिला को अपनी ओर से 21,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की।इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट सहित बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठितराजभाषा गौरव पुरस्कार मुंबई में राजभाषा समारोह में अमित शाह करेंगे पुरस्कृत देशभर के 13 लेखकों का हुआ चयन, पुरस्कार में दी जाएगीएक लाख रुपए की राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad