कृष्णापुर पहाड़ी पर भारी भूस्खलन– सिंचाई विभाग का अस्थाई स्टोर, मजदूरों के निवास क्षतिग्रस्त

नैनीताल। शहर में बीते एक सप्ताह से हो रही मूसलधार वर्षा ने चिंताएं बढ़ा दी है। वर्षा के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आने लगी है। शहर की तलहटी पर स्थित बलियानाला के समीप कृष्णापुर की पहाड़ी में भारी भूस्खलन हो गया। जिसमें सिंचाई विभाग की ओर से बनाया अस्थाई स्टोर और मजदूरों के आवास क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि आवासों में कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
बता दे कि शहर में एक सप्ताह से मूसलधार वर्षा हो रही है। रविवार देर रात वर्षा के दौरान कृष्णापुर की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें भारी मलबा और बोल्डर बलियानाला में समा गए। भूस्खलन ने पहाड़ी के ऊपर बने सिंचाई विभाग के अस्थाई स्टोर और मजदूरों के आवासों को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आवासों में कोई मजदूर निवासरत नहीं था। पहाड़ी पर हुए भूस्खलन से कृष्णापुर, नीचे स्थित पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय और बलियानाला के रोकथाम कार्यो के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है। नगर पालिका के पूर्व सभासद डी एन भट्ट ने बताया कि यदि पूर्व में इस जगह का काम हो गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती उन्होंने कहा कि एक और आलू खेत की ओर से भूस्खलन हो रहा है और अब इस पहाड़ी से भी भूस्खलन शुरू हो गया है यदि इस पहाड़ी से एक बाद भूस्खलन होगा तो बलिया नाले में एक विशाल का झील भी बन सकती है । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसका ट्रीटमेंट कार्य करना होगा तभी यह बच पाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  7 हजार बीघा सरकारी जमीन पर धामी सरकार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यकी खुली चुनौतीजनता की जमीन को सत्ता के करीबियों की जागीर नहीं बनने देंगे, सरकार बताए किसके हित में हो रहा है खेल?”-यशपाल आर्य

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad