सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित गया

कोटाबाग, । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी के माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ऐसे वृहद स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती दीपा डोडियाल (क्षेत्र पंचायत सदस्य), श्री विनोद बधानी, श्री धनानंद सत्ता, श्री पूरन बुधलाकोटी, श्री जगदीश गोस्वामी, श्री भगत सिंह नेगी, श्री देवेंद्र रावत, श्री बालम सिंह, श्री धन सिंह एवं श्री नवीन पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर का निरीक्षण डॉ. मनोज कांडपाल एवं डॉ. कुलदीप मार्तोलिया द्वारा किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित की जाए।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर के दौरान कुल 295 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर 221 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 220 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 210 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 12 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 15 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 104 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 82 लोगों की एलएफटी (LFT) जांच, 95 लोगों की आरएफटी (RFT) जांच, 95 एक्स-रे, 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 198 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई। शिविर में आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे वृहद स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे आमजन को समय पर जांच, उपचार, निःशुल्क परामर्श तथा विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें जी.सी. पांडे, लक्ष्मीकांत, अंजू बुधलाकोटी, पूनम कथायत, योगेंद्र कार्की, जगदीश पांडे, कंचन, रेखा रावत, कुलदीप, राधाकांत, गौरव, अमित, भावना भंडारी एवं गणेश मत्तोलिया सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
…………………………………………………











