अत्यधिक बारिश को देख जरूरी है नैनीताल का भूगर्भीय सर्वे पुनीत
नैनीताल: माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने नगर में वर्तमान हालातों के मद्देनज़र भूगर्भीय एवं आईआईटी विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि नैनीताल में भारी बारिश के कारण उपजे विषम हालातों तथा लोअर व अपर मॉल रोड की मौजूदा संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, शासन व प्रशासन से मेरा विनम्र आग्रह है कि शहर की सुरक्षा को लेकर तत्काल एक समग्र तकनीकी सर्वे कराया जाए। यह सर्वे कार्य भूवैज्ञानिकों
आईआईटी के विशेषज्ञों एवं अन्य आवश्यक तकनीकी संस्थानों की संयुक्त टीम से कराया जाना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर नैनीताल के सभी भूस्खलन-संभावित व संवेदनशील क्षेत्रों की सटीक पहचान की जाए और समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक व एहतियाती कदम उठाए जाएँ।
जान-माल की सुरक्षा व पूर्व तैयारी की जाय। आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन व संबंधित प्रशासनिक मशीनरी की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि समय रहते राहत कार्य संचालित हो सकें।












