स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह 6 सितम्बर को होगा केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहेगे

शुक्रवार, । मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस क़ो जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 48 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी का शुभारंभ
आगामी रविवार, 6 सितम्बर 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आर्य समाज ग्रेटर कैलाश पार्ट 1
नई दिल्ली में ” आयोजन किया जा रहा है।सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

सम्मेलन के संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।प्रवेश वर्मा (वरिष्ठ मंत्री,दिल्ली सरकार) व सुश्री बांसुरी स्वराज (सांसद), शिखा राय (विधायक) अंजुम मण्डल (पार्षद),योगेश मुंजाल (हीरो ग्रुप) विशिष्ट
अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान करेंगे।देश की वर्तमान परिस्थितियों में आर्य समाज की भूमिका एवं भावी कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर्षित जोशी ने की जे आर एफ (संस्कृत) परीक्षा उत्तीर्ण

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण आर्य ने बताया कि आर्य नेता राजेंद्र वर्मा ध्वज आरोहण करेंगे।वैदिक विद्वानों में आचार्य अखिलेश्वर, आचार्य विद्या प्रसाद मिश्र,राष्ट्रीय कवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी, विनोद बंसल(प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद) वीरेंद्र विक्रम,श्रुति सेतिया,गवेन्द्र शास्त्री,प्रेम पाल शास्त्री आदि मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आर्य नेता आनंद चौहान,ठाकुर विक्रम सिंह,अजय चौहान, के एल पुरी, एस के आजमानी, स्वामी प्रणवानंद,रवि देव गुप्त,ओम सपरा, राम कृष्ण तनेजा एवं राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वीरेन्द्र विक्रम रहेगें।पिंकी आर्या के मधुर भजन होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉक्टर द्रौपदी गार्बियल को एक ज्ञापन सौंपा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad