पौधारोपण अभियान के 782वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 782वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 782वे दिन डीडीहाट में चल रहे हाटथर्प डीडीहाट द्वारा प्रायोजित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बॉलीवुड टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाते हुए पौधारोपण से जोड़ा गया।
वही डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह के जन्मदिन के अवसर पर नारायण नगर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सुनील शाह ने कहा कि पौधारोपण से जुड़ना जन्मदिन पर सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
डीडीहाट में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अभियान को सफल बनाने में ग्राम प्रधान हाट मनोज भंडारी, अघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन कफलिया, लवी कफलिया, शैलेंद्र शाह, किशोर शाह शेखर कफलिया, पुष्कर पांगती ,योगेश डसीला ,नवीन जोशी सहित आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।










