सेवानिवृत्त पेंशनरों ने प्रोत्साहन पेंशन पर कार्रवाई न होने पर जताया रोष

नैनीताल, ।। राजकीय सेवा निवृत्त पेंशनर कल्याण एसोसिएशन नैनीताल की मासिक बैठक आज जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने की, जबकि संचालन संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह रौतेला ने किया।

बैठक में पेंशनरों ने 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रोत्साहन पेंशन स्वीकृत किए जाने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। पेंशनरों ने कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिससे पेंशनरों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम की अधिवक्ता शिवानी पुजारी ने यूजीसी– नेट में हासिल की शानदार सफलता, उत्तराखंड और नैनीताल जिले का किया नाम रोशन

साथ ही गोल्डन कार्ड योजना के तहत आश्वासन के बावजूद पेंशनरों को अभी तक कोई राहत नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इसे अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताकर श्रेय ले रही है, जबकि धरातल पर लाभ नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी मनीषा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

बैठक में चन्द्रकांता खोलिया, रेखा त्रिवेदी, नीता व्यास, निर्मल पाण्डेय, के.एस. कार्की, एच.एस. भैसोड़ा, सुनील साह, प्रगति साह, गोविन्द सिंह देव, होशियार सिंह मेहरा, देवेन्द्र जोशी, पी.डी. मिश्रा सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad