नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने दिखाई फिल्म हनुमान अंश

नैनीताल: नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों ने रविवार को 300 से ज्यादा लोगों को मुफ्त में ‘हनुमान अंश’ फ़िल्म दिखाई। दर्शकों को हनुमान चालीसा भेंट की गई। विधायक भी फ़िल्म देखने पहुंची।
नैनीताल के कैपिटल सिनेमा हॉल में आज बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का मुफ्त प्रसारण किया गया। सिनेमा हॉल में सबसे आगे 9 नंबर की सीट में श्री हनुमान और बाबा नीब करौरी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। देश दुनिया में सुपर हिट ब्लॉक बस्टर चल रही इस फ़िल्म को देखने के लिए मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की 25 छात्राएं और सरस्वती विद्या मंदिर से 55 छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे फिल्म देखने पहुंचे। शो शुरू होने से पहले आयोजकों की तरफ से हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। लगभग 2.30 घंटे की इस फ़िल्म समाप्त होने के बाद पतीसे के प्रसाद के साथ हनुमान चालीसा भेंट की गई। फ़िल्म देखने के लिए विधायक सरिता आर्या, मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, भरत मेहरा भी पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, अमित पांडेय, सोनू बिष्ट, मंनोज कुमार, रोहित कुमार गौड़, विनोद कुमार, सूरज, सुनील, अमित साह, विवेक वर्मा, संजय, प्रदीप कुमार, तरुण लूथरा, भवान सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, सूरज राणा, गौरव आर्या, संजय सिंह बिष्ट, अमित मेहरा, विनायक साह, अम्मू पाण्डे, सोनू कुमार, पवन कन्याल, बॉबी बिष्ट, रौनक सक्सेना, कुणाल बेदी, चेतन बिष्ट आदि कि बड़ी भूमिका रही। संगठन की तरफ से मनमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि फ़िल्म के शो की सफलता को देखते हुए मंगलवार और रविवार को भी एक एक शो रखे गए और मंगलवार शाम 4 बजे के शो के टिकट एडवांस में फुल हो चुके हैं।









