नंदा देवी महोत्सव की निविदा खुली, ठाकुर जी इंटरप्राइजेज को मिला ठेका

नैनीताल l 16 से 23 सितंबर तक होने वाले नंदा देवी महोत्सव को लेकर शनिवार को नगर पालिका नैनीताल की ओर से निविदा खोली गई। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि मेले में दुकानों और झूलों के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी।
उन्होंने बताया कि टेंडर के लिए पांच ठेकेदारों ने आवेदन किया था। इनमें से दो ठेकेदार यूपी के होने और एक ठेकेदार के आवेदन में तकनीकी खामी पाए जाने के कारण तीन को निविदा प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। अंतिम दौर में दो ठेकेदार – ठाकुर जी इंटरप्राइजेज और आयुष इंटरप्राइजेज टिहरी ही रह गए। ठाकुर जी इंटरप्राइजेज ने 96,70,999 रुपये और आयुष इंटरप्राइजेज ने 94,50,151 रुपये की बोली लगाई। सबसे अधिक बोली लगाने पर टेंडर ठाकुर जी इंटरप्राइजेज को दे दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि इस बार मेले में करीब 600 दुकानें लगाई जाएंगी। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर पालिका ने तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, सीटीओ कमलेश भंडारी, लेखाकार सिद्धार्थ शर्मा, संजय कनवाल, सुनील खोलिया आदि मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें 👉  अध्यापकों की कमी से जूझ रहा बालिका इंटर कॉलेज, छात्राओं ने उठाई आवाज छुट्टी के बाद शिव मंदिर प्रांगण में सांकेतिक प्रदर्शन, वर्षों से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad