उप जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल । जनपद नैनीताल के भीमताल विकास खंड के अंतर्गत अत्यधिक वर्षा होने के कारण अलचौना ग्रामसभा के तोक पांडेछोड़ में ककड़िया नाले में अधिक मात्रा में पानी व मलुवा आने से कई घरों के अंदर मलवा और पानी आने के कारण जिला प्रशासन द्वारा 23 प्रभावित परिवारों के कुल 50 सदस्यों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र सुरक्षित स्थानों में स्थित घरों में शिफ़्ट कर दिया गया है । उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलीक के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा प्रभावित कुल 23 परिवारों के 50 सदस्यों हेतु डिनर और लंच की व्यवस्था की गई साथ ही प्रभावित परिवारों को कुल 35 राशन किट/राहत सामग्री वितरित की गई । इसके अतिरिक्त उप ज़िलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मलुआताल ग्राम सभा के कुल 6 प्रभावित परिवारों को भी खाद्य विभाग द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई ।











