सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बेतालघाट के स्थान मिनी स्टेडियम चापड़ में लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

नैनीताल l सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बेतालघाट के स्थान मिनी स्टेडियम चापड़ में लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता को बहुउद्देशीय शिविर में शामिल होकर विभागीय योजनाओं का लाभ लेना चाहिए । इस मौके पर जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अपनी ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन कर अपात्र राशन कार्ड के स्थान पर पात्र लाभार्थियों का चयन कर आवश्यक दस्तावेज विभाग में संस्तुति सहित उपलब्ध करवाए ताकि पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करवाया जा सके । सभी राशनकार्ड धारकों को ३० नवम्बर तक राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक लाभार्थी को अपनी राशन की दुकान में पहुँच कर अनिवार्य रूप से ई केवाईसी करवानी है । इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बेतालघाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ और पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद में राशन कार्ड धारकों को विभिन्न उचित दर विक्रेताओं की दुकान से ई पोस मशीन से राशन वितरण करवाया जा रहा है । कहा कि यह मशीन एंड्रॉयड सिस्टम पर कार्य करती है ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad