उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 19 मार्च (रविवार) को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज ल्वेशाल (नैनीताल) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नैनीताल l उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 19 मार्च (रविवार) को प्रातः 11 बजे राजकीय इन्टर कालेज ल्वेशाल (नैनीताल) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवारी कार्यपालक अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखण्ड मुख्य अतिथि होंगे।
जानकारी देते हुये सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमा परवीन ने बताया कि 19 मार्च (रविवार) को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा।
उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा आम जनता हेतु निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों हेतु निःशुल्क लाभकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही पंजीकरण कराया जायेगा, समाज कल्याण विभाग द्वारा आम जनता के लिए शिविर में निःशुल्क जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं एवं परित्यक्त महिला की पुत्री की शादी, समस्त प्रकार की पेंशन, जिला पूर्ति विभाग द्वारा विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आम जनता को विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु जानकारियां दी जायेंगी, साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। बहुउद्देशीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस,पूर्ति,श्रम,समाज कल्याण, महिला कल्याण, शिक्षा,राजस्व विभाग के साथ ही एन.जी.ओ. एवं जिला विधिक सेवा द्वारा स्टाल लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad