एसएसपी नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान, रामनगर क्षेत्र में तमंचे की नोंक में अपहरण, मारपीट और लूट की घटना करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल 26 दिसंबर को वादी शुभम कश्यप पुत्र श्री दलीप राम निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि प्रतिवादी समीर खान द्वारा वादी को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट मो0सा0 पर बैठाकर वादी का अपहरण कर अपने अन्य साथियो के साथ वादी के साथ मारपीट, गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देना व देशी कट्टा वादी की कनपटी पर रखकर उसकी जेब मे रखे पर्स को छीनकर ले जाने संबंधी घटना की गई। जिसका वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हुआ।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर FIR N0. 428/25 धारा- 140(4)/309(4)/351(3)/352/115(2)/126(2)/ 3(5) बी0 एन0 एस0 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में उत्साह, संगठन के लंबे अनुभव और जनसेवा की पृष्ठभूमि को मिला सम्मान

👉 डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त प्रकरण/घटना में तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग के शीघ्र अनावरण के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। जिस आदेश के क्रम मे श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी तथा मुखबिर मामूर करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों
(1) समीर खान पुत्र जावेद खान निवासी बम्बाघेर रामनगर जनपद नैनीताल।

(2) ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ0 शावेज निवासी आला हजरत मस्जिद के पास शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर।

(3) रिहान अल्वी पुत्र मौ0 हनीफ निवासी तेलीपुरा रामनगर जनपद नैनीताल को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभि0गणो की निशानदेही पर अभि0 समीर उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर मय घटना मे प्रयुक्त बुलट मो0सा0 तथा अभि0 ईशान उर्फ पव्वे के पास से वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स जिसमे कुल 290 रू0 व अन्य कागजात थे तथा अभि0 रिहान के पास से वादी का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ। अभि0गणो को मान0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस टीम –
▫️ उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▫️हे0कानि0 तालिब हुसैन
▫️कानि0 महबूब आलम
▫️कानि0 विपिन शर्मा
▫️कानि0 जसवीर सिंह

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad