डांडिया नृत्य के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी पालिकाध्यक्ष
नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अक्टूबर को नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां क्लब द्वारा की जा रही हैं। इधर नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बताया कि बास्केटबॉल ग्राउंड में डांडिया नृत्य करने की उन्हें पालिका द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बास्केटबॉल ग्राउंड में लाखों रुपए की मैट बिछाई गई है ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो लेकिन यदि वहां डांडिया नृत्य होगा तो मैट खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में होने भी नहीं चाहिए। डांडिया हमारी संस्कृति से जुड़ा नहीं है ऐसे आयोजन बास्केटबॉल ग्राउंड में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम करना ही है तो यहां की संस्कृति का प्रचार प्रसार करना चाहिए नहीं कि यह फूहड़ता वाले कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा ऐसे कार्यक्रमों को कतई नहीं होने दिया जाएगा और नाही किसी को ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति दी जाएगी ।











