दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर

नैनीताल/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनके लंबे समर्पण, राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया।

दिनेश आर्य उत्तराखंड भाजपा के अनुभवी संगठनात्मक नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे पूर्व में नैनीताल जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के दायित्व पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने के साथ उन्होंने प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने उत्तराखंड सरकार में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व भी बहुत जिम्मेदारीपूर्वक संभाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जनसंपर्क संबंधी जिम्मेदारी निभाने का उनका अनुभव भी उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रखुर्ति रिसाइकिलिंग प्रा. लि. ने तल्लीताल के तीन स्कूलों में बांटे बैग

दिनेश आर्य का राजनीतिक सफर संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए वे प्रदेश से जुड़े जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने में योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. रश्मि पंत को ‘टीचर ऑफ द ईयर–2026’ सम्मान से नवाजा गया

उनके निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के विकास, जनहित और संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad