कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित पवित्र आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के उपरांत पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा पौधा रोपण अभियान के 816 वे दिन हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई

नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित पवित्र आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के उपरांत पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा पौधा रोपण अभियान के 816 वे दिन हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व यात्रियों को पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में पौधा रोपण हेतु पौधे वितरित किए। दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों को यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया। यात्रा दल में शामिल गुजरात सरकार के कृषि निदेशक रहे रणछोड़ मारवीया ने कहा कि वह भी गुजरात गांधीनगर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते हैं और यहां पर दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान से भी जुड़ रहे हैं। उन्होंने तथा यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई हिमालय बचाओ अभियान की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में उनका यह अभियान प्रकृति संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।यात्रियों ने कहा कि वह अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। यात्रा दल का स्वागत करने वालों में आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार दल के कोऑर्डिनेटर चंदन राणा, बलवंत सिंह, बबलू, ललित कुमार ,गजेंद्र सिंह, हर सिंह शामिल रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अवैध एवं अपंजीकृत क्लीनिकों के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग सख्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad