श्री राम सेवक सभा में सभा भवन में मातृ शक्ति के साथ बैठक संपन्न हुई

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा में आज सभा भवन में मातृ शक्ति के साथ बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावरी ने किया । बैठक में श्री रामलीला महोत्सव ,राम बारात तथा डी एस ए मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव पर व्यापक चर्चा हुई 13 अक्टूबर को श्री राम बारात में सभी को आमंत्रित किया गया है तथा बारात की भव्यता के लिए कई सुझाव दिए गए । मातृ शक्ति की बैठक में तय हुआ कि श्री राम बारात में शुकनाखर होंगे तथा बैंड बजे के साथ बारात निकलेगी जिसमें महिलाएं पिछौड़ा पहन कर आएंगी तथा सभी बारातियों को तिलक लगाए जाएंगे तथा राम के भजन भी होंगे । श्री राम सेवक सभा में बारात की तैयारी 13 अक्टूबर को सायं 5 बजे से होगी । श्री राम लीला महोत्सव 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेंगे ।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ,प्रॉफ ललित तिवारी ,वंदना पांडे ,पूर्व सभासद मंजू रौतेला ने भी विचार रखे । बैठक में विमल चौधरी ,हीरा रावत , पूर्व कोषाधिकारी भुवन बिष्ट , गोधन सिंह ,पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी , अशोक साह ,,मोहित लाल साह ,हरीश राणा , ,प्रदीप जेठी , गोविंद सिंह ,सानू साह, दिनेश भट्ट ,डोल्मा गुरुरानी , खुशहाल सिंह कार्की ,धर्मेंद्र शर्मा , दीपा चौधरी ,कुसुम लता सनवाल , ,अमिता साह ,मोनिका साह , गीता पालीवाल ,भावना रावत ,ममता ,रेनू कोहली सुनीता , शांति ,मुन्नी ,पुष्पा , माया ,दीपा , मंजू बोरा ,डॉ भावना भट्ट , हेमा ,दीपिका , ज्योति कांडपाल, चंद्रा ,,तुलसी , कांता , मीना ,दीपा जोशी , सुमन ,मुन्नी ,रेनू गोविंद ,लीला ,सुंदरी ,मोहिनी आदि उपस्थित रहे ।