कुमाऊं विश्वविधालय एम बी ए विभाग की शोधार्थी डॉ रूबी सिंह ने अपनी डी लिट की अंतिम मौखिक परीक्षा पूर्ण की

Nainital । कुमाऊं विश्वविधालय एम बी ए विभाग की शोधार्थी डॉ रूबी सिंह ने अपनी डी लिट की अंतिम मौखिक परीक्षा पूर्ण की । ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रोफेसर एच सी पुरोहित दून विश्वविद्यालय तथा प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव दयालबाग आगरा एक्सपर्ट रहे । डॉ रूबी ने अ फ्रेम वर्क ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट फॉर डिजिटल सर्कुलर इकॉनमी विषय पर डी लिट हेतु कार्य किया तथा विभाग के डीन प्रोफेसर अमित जोशी उनके मेंटर रहे। डॉ रूबी सिंह 2025 – 26 की स्टैनफोर्ड द्वारा जारी 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में शामिल है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एल के सिंह द्वारा परीक्षा सम्पन्न कराई गई । डॉ रूबी सिंह का स्कोपस एच इंडेक्स 24 तथा सिटेशन 1470 तथा गूगल में एच इंडेक्स 31 सीटेशन 2900 है । डॉ रूबी 40 पुस्तके स्प्रिंगर नेचर ,एमरल्ड , वालेया,टेलर फ्रांसीसी में पब्लिश कर चुकी है तथा तुर्की एवं वियतनाम की अकादमिक यात्रा कर चुकी है । उनके 127 अकादमिक पेपर क्यू 1 तथा क्यू 2 जर्नल्स में पब्लिश हो चुके है ।कूटा अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी सहित कूटा परिवार एवं एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी, डॉ जी सी जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ मीना, डॉ निशा, डॉ भावना ने डॉ रूबी को बधाई दी है ।











