विकासखण्ड धारी में ‘सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ के तहत बहुविभागीय शिविर आयोजित

धारी / नैनीताल, 9 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान – सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखण्ड धारी में बहुविभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 178 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान कुल 57 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के 47 प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से 87 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, राजस्व, पूर्ति, श्रम आदि के उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा—रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिल रहा विस्तार

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इसी क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र के 12 प्रगतिशील किसानों को चारा किट उपलब्ध कराई गई, जिससे पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करना है। विभागीय समन्वय के माध्यम से ही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील में डाली गई मछलियां

कार्यक्रम मे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि प्रकाश चंद, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह किसान मोर्चा के नारायण सिंह बिष्ट खंड विकास अधिकारी महेश चंद गंगवार सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad