नैनीताल समाचार की निबंध प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को होगी
नैनीताल। 11 अक्टूबर 2026 रविवार को सी.आर. एस. टी., नैनीताल में 11.00 बजे प्रातः से ‘नैनीताल समाचार’ द्वारा 32 वीं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
यह प्रतियोगिता वर्ष 1992 में प्रारंभ हुई थी परंतु वर्ष 2016 में कतिपय कारणों से यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020 एवं 2021 में भी कोविड के कारण यह निबंध प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी।
वर्ष 1996 से नैनीताल बैंक का आर्थिक सहयोग इस प्रतियोगिता को लगातार प्राप्त होता रहा है।
इस प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली एवं भीमताल आदि के लगभग 25 विद्यालयों के करीब 300 विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।
यह निबंध प्रतियोगिता ‘नैनीताल समाचार ‘ के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इस प्रतिष्ठित पाक्षिक का 50 वां स्वर्णिम वर्ष भी है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











