43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में सेंट्रल स्कूल घोड़ाखाल की टीमों का शानदार प्रदर्शन

नैनीताल। 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें सेंट्रल स्कूल घोड़ाखाल की ‘A’ और ‘B’ टीमों के साथ CRST की टीम ने जीत दर्ज की।
दिन का पहला मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ और BSSV ब्लू के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए BSSV ब्लू को 2–1 से पराजित किया।
दूसरा मुकाबला सनवाल स्कूल ब्लू और CRST के बीच खेला गया। इस मैच में CRST की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 4–0 से एकतरफा जीत हासिल की।
दिन का तीसरा मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ और आचार्य नरेंद्र देव के बीच खेला गया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ ने शुरू से ही मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए 7–0 से बड़ी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा प्रतिस्पर्धात्मक खेल देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।










