प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ l जिसमें प्रतिभाग करने वाले 25 प्रशिक्षुओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया l राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग नैनीताल की ओर से नैना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व पंगोट नैनीताल में बर्ड वॉचिंग का पांच दिवसीय कार्यक्रम एक नवंबर से आयोजित किया गया था जिसके बुधवार को समापन किया हुआ। जिसमें जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने प्रशिक्षुओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट वितरित किए गए l उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षक हेतु रोजगार उपलब्ध कराना है। इस दौरान पगोट होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक मर्तोलिया, प्रशिक्षक दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad