युवा संस्कार अभियान चलाएगा आर्य समाज। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाएंगे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व अन्तरंग सभा की बैठक ऑनलाईन आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी पर्व पर 12 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक “युवा संस्कार अभियान” चलाने का निश्चय किया गया।यज्ञ,भजन प्रवचन के साथ दस हजार युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जाएगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य युवक परिषद् युवाओं के चरित्र निर्माण के लिये युवा संस्कार अभियान चलायेगी, मिशन 25 के अन्तर्गत 12 से 25 वर्ष तक के लगभग 10,000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जायेगा।यज्ञ,भजन व वैदिक विद्ववानों के प्रवचन होंगे। जिससे नयी पीढ़ी भारतीय संस्कृति से परिचित हो सके।आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की और अग्रसर हो रही है उन्हें अपनी गौरव शाली संस्कृति से परिचय करवाया जाए जिससे वह अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकें। उन्हे मातृ पितृ भक्त,ईश्वर भक्त, देश भक्त बनाने के संस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि यज्ञ समर्पण का दूसरा नाम है यज्ञ स्वयं जल कर प्रकाश करने का नाम है यह त्याग बलिदान की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 786वे दिन भी जारी रहा

परिषद का 45 वाँ राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मेलन रविवार 3 सितंबर को दिल्ली में मनाया जाएगा जिसमें देश की विभिन्न प्रान्तों से सैकड़ों आर्य युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

गाजियाबाद में राजेन्द्र नगर,प्रताप विहार,गांधी नगर,इन्द्रापुरम, दयानन्द नगर में भी कार्यक्रम होंगे।

आर्य नेता ईश आर्य हिसार, गवेंद्र शास्त्री, ओम सपरा, रविन्द्र गुप्ता, दुर्गेश आर्य,धर्म पाल आर्य, यशोवीर आर्य, देवेन्द्र भगत, कुसुम भण्डारी, सरला बजाज आदि ने भी अपने विचार रखे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad