राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 468वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 468वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 468वेदिन पर्यटक आवास गृह बागेश्वर, बैजनाथ, कौसानी, अल्मोड़ा, डीनापानी, बिनसर,खैरना,भवाली, में निगम कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया।
दिनेश गुरुरानी ने आज प्रातः होली डे होम अल्मोड़ा में बद्रीनाथ धाम यात्रा में जा रहे यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यात्रियों को यात्रा मार्ग में पौधारोपण करने हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने होली डे होम अल्मोड़ा परिसर में पौधारोपण किया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कल 27 अक्टूबर को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के निगम मुख्यालय नैनीताल में चुनाव होंगे। दिनेश गुरुरानी बिगत 30 वर्षों से अध्यक्ष हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनको प्रत्येक आवास गृह व निगम की इकाईयों में 30 वर्षों के कार्यों को देखते हुए निगम कर्मचारियों ने सम्मानित किया। वहीं उन्होंने भी संगठन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
Advertisement
Ad
Advertisement