सैलानियों ने अंधेरे में मनाया थर्टी फर्स्ट
नैनीताल l नगर के निकटवर्ती पंगुट क्षेत्र में थर्टी फर्स्ट पर अंधेरा छाया हुआ था रात्रि 9:00 बजे बाद सैलानियों ने अंधेरे में थर्टी फर्स्ट मनाया l जिससे पंगूट क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों मैं रोज व्याप्त है l थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए पंगु क्षेत्र के आसपास के लगभग 100 से अधिक रिजॉर्ट हैं जो सैलानियों से खचाखच भरे हुए थे ठीक रात्रि 9:00 बजे क्षेत्र की लाइट बंद हो गई जिससे यहां पहुंचे पर्यटकों को निराशा हाथ लगी साथ ही पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में रोष व्याप्त था उन्होंने कहा कि ठीक 31st के दिन विद्युत आपूर्ति हो गई जिससे उनको काफी नुकसान हुआ l सैलानियों ने वहां थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए काफी तैयारी की हुई थी लेकिन रात्रि 9:00 बजे से विद्युत आपूर्ति के ठप रहने से उनका मजा किरकिरा हो गया तथा उन्होंने वहां किराया भी कम दिया जिसे कई रिजॉर्ट स्वामियों को काफी घाटा उठाना पड़ा l रिजॉर्टो में 31st मनाने के लिए काफी तैयारियां की गई थी लेकिन बिजली के गुल रहने से सैलानियों के हाथ निराशा हाथ लगी l











