यूकेडी के सुभाष का नैनीताल को ए वन सिटी बनाने का वादा

नैनीताल: यूकेडी प्रत्याशी सुभाष कुमार ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को भवाली व नैनीताल में मालरोड क्षेत्र में जनसंपर्क किया और कहा कि अलग राज्य की लड़ाई में यूकेडी की सबसे बड़ी भूमिका रही है। लिहाजा यूकेडी ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य का चहुंमुखी विकास कर यहा के लोगों के सपने को साकार कर सकती है। भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने राज्य को क्या दिया है, ये किसी से छिपा नहीं है। नैनीताल जैसे ए वन शहर का नाश मार कर रख दिया है। कोई ऐसी समस्या नही, जिससे इस नगर की जनता न जूझ रही हो। बिजली, पानी , सड़क व यातायात जैसी समस्या से नगर जूझ रहा हैं। हालत इतने बुरे हो चले हैं कि सफाई व्यवस्था तक चोपट हो गई है। शौचालय जैसी मुकम्मल सुविधा से नगर जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि यूकेडी ही एकमात्र दल है जो जन समस्याओं को दूर कर सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वो विधायक बने तो इस नगर को ए वन सिटी बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। इस दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पाण्डेगांव और तलिया में मनाया गया आंगन मिलन उत्सवसेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को किया सम्मानित, बच्चों का अन्नप्राशन और वृक्षारोपण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad