संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 126 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 126 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज नित्य की भाति नियमितीकरण की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के गुरना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। आज के कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा के लिए तारवाड़ भी किया। आज के आंदोलन में वेद प्रकाश पदम सिंह हर सिंह शेर सिंह शोभाराम विजय बोरा दीपक राजेंद्र सिंह राजेंद्र रावल भगवान सिंह नरेंद्र सिंह गोपाल विष्ट सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad