मेट्रोपोल के लोगों ने नगर में निकाला कैंडल जुलूस

नैनीताल। सरोवर नगरी में मेट्रोपोल क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने 134 परिवारों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते लगातार प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों से अपने घरों को खाली करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। वही मंगलवार को ऊर्जा निगम व जल संस्थान ने बिजली व पानी के कनेक्शन भी काट दिए थे।जिसके बाद बुधवार शाम को प्रशासन व पुलिस की टीम क्षेत्र में मुनादी करने पहुंची और लोगों से कहा कि नोटिस के हिसाब से बुधवार तक जगह खाली करने का समय दिया गया था अब गुरुवार तक सभी को स्वयं अपने घरों को खाली करने होंगे, जिसके बाद शुक्रवार से प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगा। इधर एसडीएम राहुल साह ने बतया की मेट्रोपोल के 134 परिवारों को स्वयं घरों को खाली करने की अवधि बुधवार को पूरी हो चुकी है ऐसे में अब एक दिन और गुरुवार तक का समय लोगो को दिया गया है। अन्यथा शुक्रवार से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कनेक्शन कटे जाने के बाद मंगलवार रात लोगो को अंधेरे में काटनी पड़ी तो बुधवार को पानी के लिए भी लोग इधर-उधर भागते नजर आए। वही दिनभर क्षेत्र में लोगो का जमावड़ा लगा रहा। देर शाम सैकङो की संख्या में स्थानीय निवासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल गांधी पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया। नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि बरसात का मौसम है ऐसे में मानवता के नाते लोगो को कम से कम बरसात खत्म होने तक समय दिया जाना चाहिए साथ ही इनके लिए विस्थापन की व्यवस्था भी करनी चाहिए। कहा कि क्षेत्र के सभी लोग कानून का पालन कर रहे है। वही इन दिनों स्कूली बच्चो की परीक्षाएं भी चल रही है ऐसे में बिजली व पानी का कनेक्शन काट देने से बच्चो को पढ़ाई में भी दिक्कत हो रही है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी मुकेश जोशी मंटू, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल कुंदन बिष्ट,हिमांशु पांडे, सूरज पांडे कमलेश तिवारी, त्रिभुवन फ़र्त्याल,राजेन्द्र ब्यास,कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य,जुनैद आदि लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के मतीन मतीन सिद्दीकी ने बुधवार को नैनीताल में लोगो को बरसात तक का समय दिए जाने की मांग को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर मेट्रोपोल क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad