काफल बाजार पहुंचा ₹300 किलो मैं बिक रहा है

नैनीताल l पहाड़ी फल काफल यहां पहुंच चुका है जो ₹300 किलो बिक रहा है l पर्यटक को काफल काफी पसंद आ रहा है l नगर के आसपास के जंगलों से यह फल यहां पहुंच रहा है l फल व्यवसाई अरे जीना ने बताया कि इस बार यह काफी पहले पक चुका है बरसात नहीं होने से इसमें अभी मिठास नहीं है जिसके चलते अभी इसमें खट्टापन काफी अधिक है l उन्होंने बताया इस बार यह फल दिसंबर माह में ही पकने लग गया था l उन्होंने बताया बारिश होने के बाद इसमें मिठास बढ़ जाएगी l फिलहाल यह ₹300 किलो बिक रहा है और पर्यटक इस को काफी पसंद कर रहे हैं l











