थानाध्यक्ष ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी
धारी। टैक्सी यूनियन खनस्यूं पतलोट के पदाधिकारियों के साथ खनस्यूं थाने के प्रांगण में बुधवार को थाना अध्यक्ष खनस्यूं द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने गोष्ठी में उपस्थित यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से वाहनों का संचालन यातायात के नियमों का पालन करते हुए किए जाने व ओवरलोडिंग न करने, अधिक सवारी न ढोने, ओवरस्पीड व नशे में वाहन ना चलाने की अपील की गई । गोष्ठी में टैक्सी यूनियन खनस्यूं अध्यक्ष नवीन सुयाल समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











